फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend ruined my life man climbed on the roof with gun told the love story to the police in Bareilly

UP News: 'प्रेमिका ने बर्बाद कर दिया जीवन...', तमंचा लेकर छत पर चढ़ा युवक, पुलिस को सुनाई प्रेम कहानी

Wed, 26 Mar 2025 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 06:27 PM IST
सार

Bareilly News: सिरौली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ा।  

विज्ञापन
Girlfriend ruined my life man climbed on the roof with gun told the love story to the police in Bareilly
छत पर चढ़े युवक को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार को गांव में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वह हाथ में तमंचा लेकर छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। युवक पुलिस से बोला, साहब प्रेमिका ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। मैं अब जीना नहीं चाहता हूं। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत एवं ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया। तमंचा रखने के अपराध में उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सिरौली थाना क्षेत्र की नबाबपुरा पुलिस चौकी के एक गांव निवासी संदीप सागर का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह किशोरी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और युवक को जेल भेज दिया। जमानत पर छूटकर युवक गांव आया। वह मुकदमे से परेशान हो गया। घरवालों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: अफीम तस्करी में अलीगढ़ की महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को युवक हाथ में तमंचा लेकर आत्महत्या करने के इरादे से छत पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कनपटी पर तमंचा रखकर पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बताता रहा। इस दौरान वह फफक कर रो भी पड़ा। बोला, साहब... प्रेमिका ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। अब मैं जीना नहीं चाहता। 

लड़की के भाई ने लगाया धमकाने का आरोप 
पुलिस ने तीन घंटे युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच एक ग्रामीण उसे समझाते हुए उसके पास गया और उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस की सांस में सांस आई। पुलिस युवक को थाने में ले आई। उधर, लड़की के भाई ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि वह गोबर डालने जा रहे थे। तभी संदीप तमंचा लेकर उन्हें जान से मारने को धमका रहा था। आरोप है कि उसने तमंचा लेकर दौड़ाया भी था। 

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के इस शहर में डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर

सिरौली थाने के इंस्पेक्टर रामरतन सिंह ने बताया कि युवक अपने परिजनों से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। उसे तमंचा रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed