{"_id":"662308b198febc29ce0e7874","slug":"father-in-laws-murderer-was-hiding-in-assam-and-kanpur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117114-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: असम और कानपुर में छिपा था ससुर का हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: असम और कानपुर में छिपा था ससुर का हत्यारोपी
Sat, 20 Apr 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
आरसी मिशन पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी संजय। स्रोत: पुलिस
भावलखेड़ा। गांव लालबाग चौढ़ेरा में ससुर सालिगराम की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। हत्याकांड के बाद वह असम भाग गया था।
11 अप्रैल को चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी निवासी सालिगराम (65) की उनकी बड़ी बेटी दीपमाला के लालबाग चौढ़ेरा थाना आरसी मिशन क्षेत्र स्थित आवास में दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद लोगों ने आरोपी के भांजे नकुल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। संजय की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गईं थीं।
शुक्रवार को पुलिस ने उसे हरदोई बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने बताया कि सालिगराम की हत्या कर वह असम भाग गया था। पुलिस के वहां जाने पर कानपुर में छिपा रहा। वह यहां अपनी बहन के घर रौसरकोठी आया था। उससे मिलने के बाद फिर असम भागने की फिराक में था। रास्ते में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा उसके घर से बरामद कर लिया गया है। आरोपी के मुताबिक, उसने पत्नी को घर भेजने के लिए कहा था, लेकिन ससुर ने इन्कार कर जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे गुस्से में आकर उसने गोली मार दी।
विज्ञापन
-- -- -- --
रुपयों को लेकर होता था विवाद
-सालिगराम ने खुशबू का विवाह 27 मई 2023 को थाना सदर बाजार क्षेत्र के बाईबाग हाइडिल कॉलोनी निवासी संजय बलधारी के साथ किया था। शादी के दो माह बाद संजय ने ससुर सालिगराम से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वह तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी खुशबू के साथ आए दिन मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर एक जनवरी को खुशबू मायके आ गई थी। संजय ससुर द्वारा बेटी को ससुराल न भेजे जाने से भी नाराज था।