{"_id":"68bffc22916aa21499038f6a","slug":"father-and-daughter-killed-by-electric-shock-in-shahjahanpur-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पिता को तड़पता देख बचाने दौड़ी बेटी... दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पिता को तड़पता देख बचाने दौड़ी बेटी... दोनों की मौत
Tue, 09 Sep 2025 03:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:39 PM IST
सार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में मंगलवार को करंट लगने से 40 वर्षीय रामऔतार व उनकी बेटी किरन (15 वर्ष) की मौत हो गई। दर्दनाक घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रामऔतार और किरन के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में मंगलवार की सुबह पंखे में करंट उतरने से ग्रामीण की मौत हो गई। पिता को बचाने गई बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, पंखे में करंट आ रहा था। मंगलवार की सुबह रामौतार (40 वर्ष) बिजली के बोर्ड में पैडस्टल पंखे का प्लग लगा रहे थे। प्लग लगाने के बाद जैसे ही उन्होंने पंखा मोड़ने के लिए छुआ, उन्हें करंट लग गया और वह पंखा समेत जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन बनी काल: शाहजहांपुर में करंट से तीन युवकों की गई जान, पांच मजदूर झुलसे, ट्रैक्टर के पहिये फटे
विज्ञापन
पिता को बचाने आई थी बेटी
पिता को तड़पता देख किरन दौड़कर उनके पास गई। उनका हाथ पकड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्री की मौत की खबर सुनकर तमाम ग्रामीण वहां एकत्र हो गए।
परिजनों ने बताया कि रामौतार की पत्नी गुड्डी देवी की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। रामौतार पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। कार्यवाहक निगोही थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पिता-पुत्री की करंट लगने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
रामौतार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पिता रामौतार व बहन किरन के शव को देख अवधेश, अमरजीत, सरोजना का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष अवस्थी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
रामौतार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पिता रामौतार व बहन किरन के शव को देख अवधेश, अमरजीत, सरोजना का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष अवस्थी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।