फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers will get quick loans through AI: DPS Rathore

एआई से किसानों को मिलेगा त्वरित ऋण : डीपीएस राठौर

Thu, 26 Feb 2026 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get quick loans through AI: DPS Rathore
जिला सहकारी बैंक के सभागार में बैठक को संबो​धित करते चेयरमैन डीपीएस राठौर। स्रोत : बैंक प्रबंधन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में जनपद की सहकारी समितियों (पैक्स) की समीक्षा बैठक हुई। चेयरमैन ने सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका पर भविष्य की कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि शाहजहांपुर के किसानों को तकनीक से जोड़ना मुख्य लक्ष्य है। जल्द ही एआई के माध्यम से किसानों को त्वरित ऋण मिलेगा।
विज्ञापन


बैठक में चेयरमैन ने पैक्स कंप्यूटराइजेशन और ई-केसीसी के माध्यम से ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे तेजी से पूरा करने के लिए कहा। ऋण ब्याज अनुदान की समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रबी-खरीफ फसलों के लिए ऋण वितरण लक्ष्यों और बकाया वसूली की समीक्षा करते हुए बकाया और विवादित ऋणों के निपटारे के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारत सरकार से परियोजना के नामित वरिष्ठ परामर्शी विवेक कुमार गुप्ता ने बी पैक्स को ई पैक्स में रूपांतरित करने के सुझाव दिए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी के संचालन में हुई बैठक में जनपद के एआर को-ऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह, जिला सहकारी अधिकारी दिनेश कुमार, शिवरतन लाल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed