फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers were given information about Rabi and Zaid crops.

Shahjahanpur News: किसानों को रबी और जायद फसलों की जानकारी दी

Fri, 06 Feb 2026 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers were given information about Rabi and Zaid crops.
जलालाबाद। ब्लाॅक कार्यालय के सभागार में आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक वार्ता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने रबी फसल की देखभाल और आगामी जायद फसल के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. विमल कुमार ने किसानों को गेहूं और सरसों की फसल को कीटों से बचाव के लिए जैविक कीटनाशक का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग से ही अच्छी फसल पैदा की जा सकती है। जायद फसल खासकर मक्का व उड़द के लिए मिट्टी का परीक्षण, बीज उपचार तथा ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीक को अपनाकर पानी की बचत करने के साथ 20 से 30 प्रतिशत उपज बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वैज्ञानिक तरीके से की गई खेती ही फायदेमंद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी तथा बीडीओ विकास कौशल ने की। इस दौरान एडीओ (कृषि) अवनीत सिंह, बीटीएस सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed