फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers should start transplanting paddy after 15 to 20 June

Shahjahanpur News: 15 से 20 जून के बाद धान की रोपाई शुरू करें किसान

Wed, 04 Jun 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers should start transplanting paddy after 15 to 20 June
खुटार के गांव सिल्हुआ में किसानों को प्रमाणपत्र दिया गया। स्रोत विभाग
पुवायां। मंगलवार को रनमस्तपुर बुजुर्ग, मुड़िया कुर्मियात, नभीची, मलिका, नरौठा हंसराम, सिल्हुआ, पनवाडी, लधौला, बिलंदपुर गद्दीपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों से 15 से 20 जून के बाद धान की रोपाई की सलाह दी गई।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत संयुक्त कृषि निदेशक अनिल दीक्षित खेती में कृषि यंत्रों के प्रयोग पर चर्चा की। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर, भूमि संरक्षण अधिकारी आरपी राणा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने किसानों को सलाह दी कि धान की रोपाई 15 से 20 जून के करीब से करना शुरू करें।
विज्ञापन

बताया गया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान बीज, ढैंचा बीज और जिप्सम उपलब्ध है। किसान जरूरत के अनुसार बीज और जिप्सम आदि ले सकते हैं। बीज आदि पर अनुदान के बारे में भी जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री हर हाल में कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि रक्षा इकाइयों पर जैविक कीटनाशक ट्राइकोडर्मा, बवेरिया वैसियाना के उपयोग और अनुदान के बारे में बताया गया। गन्ना विभाग की ओर से सर्वे कराने की अपील की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एनसी त्रिपाठी ने खरीफ फसलों की नर्सरी की तैयारी तथा कृषि रक्षा रसायनों की और गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. पीके कपिल ने गन्ने की उन्नत प्रजातियों और रोगों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed