{"_id":"691e1f355bc6be371f03305d","slug":"farmers-raised-the-issue-of-fertilizer-problem-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-158153-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसानों ने खाद की समस्या का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसानों ने खाद की समस्या का उठाया मुद्दा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित किसान दिवस पर किसानों की समस्या सुनते डीएम धर्मेंद
शाहजहांपुर। किसान दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने खाद की समस्या का मुद्दा उठाया। संबधित अधिकारियों को किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित किया कि जनपद में खाद की उपलब्धता के संबंध में किसानों को बताया जाए। एआर कोऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में डीएपी एवं एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डीएम ने निर्देश दिए कि किसानों को यूरिया देने की तैयारी अभी से कर ली जाए।
एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि 1700 एमटी यूरिया उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक समिति पर लगभग 900 बोरी यूरिया भेजी जा चुकी है। डीएम ने किसानों को बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सभी लोग अपने फार्म को भरकर बीएलओ को अवश्य उपलब्ध करा दें। डीएम ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि पीके मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।