फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest

किसान संगठनों ने निकाली दिल्ली फतेह यात्रा, किया स्वागत

Tue, 14 Dec 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
पुवायां में किसान नेताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते किसान - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर) कृषि कानून वापस लेने के बाद घर वापसी कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार को दिल्ली फतेह यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल किसान नेताओं का पुवायां, रामपुर कलां, खुटार और बंडा में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुवायां क्षेत्र के किसान घर पहुंचे। राजीव चौक पर क्षेत्र के काफी किसान पहले से जुटे थे। यात्रा के पुवायां पहुंचने पर किसानों ने किसान नेताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गंगसरा, रामपुर कलां, खुटार, बंडा सहित कई स्थानों पर यात्रा में शामिल किसान नेताओं को हार पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाकियू टिकैत गुट के उत्तराखंड और तराई क्षेत्र अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानून वापस होना किसानों की बड़ी जीत है और किसानों के संगठित होने से ही यह परिणाम है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल, अनिल सिंह यादव, श्रीकृष्ण जाटव, करमजीत सिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक घंटे तक लगा रहा जाम, फंसी एंबुलेंस
दिल्ली फतेह यात्रा के दौरान पुवायां के राजीव चौक पर भारी जाम लग गया। यात्रा खुटार की ओर रवाना हो गई, लेकिन वाहन चालकों को लगभग एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। यात्रा का राजीव चौक पर स्वागत किया तो कुछ देर के लिए ट्रैफिक रुक गया, इससे जाम लग गया। जाम में शाहजहांपुर रोड से बंडा रोड पर जाने वाली एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रहा। 15 मिनट के बाद एंबुलेंस जाम से निकल सही। यूपी-112 की गाड़ी भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने किया स्वागत
दिल्ली फतेह यात्रा में शामिल किसान नेताओं को सपा के पुवायां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपेंद्र पाल, गोपाल अग्निहोत्री ने कई नेताओं ने साथ मल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उपेंद्र पाल ने कहा कि सपा शुरू से ही कृषि कानूनों के विरोध में थी, लेकिन केंद्र सरकार हठधर्मिता अपनाए हुए थी। आखिरकार किसान विरोधी कानूनों को सरकार को वापस ही लेना पड़ा है। यह किसानों की बड़ी जीत है। सपा हमेशा किसानों के साथ थी और रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed