{"_id":"68826db46a38b5a679068dcf","slug":"farmers-are-expected-to-get-relief-from-urea-fertilizer-that-reached-the-committees-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148856-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समितियों पर पहुंची यूरिया खाद से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समितियों पर पहुंची यूरिया खाद से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र की सहकारी समितियों पर यूरिया खाद पहुंचने से किसानों को राहत मिलने की संभावना है। समितियों से किसानों को यूरिया मिलने भी लगी है। बृहस्पतिवार को इफको किसान सेवा केंद्रों पर भीड़ रोज की अपेक्षा कम दिखी।
किसान इस समय यूरिया खाद के लिए परेशान घूम रहा है। सुबह चार बजे से ही किसान इफको किसान सेवा केंद्रों पर लाइन में लग जाते हैं, इसके बाद भी कई किसानों को बिना खाद लिए वापस लौटना पड़ता है। तहसील क्षेत्र में एक माह से यूरिया खाद को लेकर मारामारी चल रही है।
कई किसानों को तो चार से पांच दिन तक लाइन में लगने के बाद यूरिया मिल पाती है। धान और गन्ने की फसल में यूरिया की अधिक आवश्यकता के कारण यूरिया की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन
दो दिनों से यूरिया खाद सहकारी समितियों पर आनी शुरू हो गई है। समितियों से यूरिया वितरण शुरू हो गया है। इससे इफको की दुकानों पर भीड़ कम होने और किसानों को काफी राहत मिलने की संभावना है।
पुवायां के एडीओ सहकारिता राजेश वर्मा ने बताया कि सभी समितियों पर यूरिया उपलब्ध है और रोजाना गाड़ियां आ रहीं हैं। हर समिति को पांच-पांच सौ बोरी यूरिया दी गई है। अब यूरिया की किल्लत नहीं है। मांग भी कम हो गई है।