{"_id":"6a9b0fe8229ccc8a250cd3ae","slug":"farmer-returning-home-from-the-fields-dies-after-being-struck-by-lightning-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-183702-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत से घर लौट रहे किसान की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत से घर लौट रहे किसान की बिजली गिरने से मौत
विज्ञापन
परौर। खेत से फसल की देखभाल करके घर लौट रहे मोहनपुर गांव के उदयवीर (20) की शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बिजली गिरने से मौत हो गई।
मोहनपुर निवासी परशुराम कश्यप ने बताया कि बेटा उदयवीर पर खेत से घर लौटते वक्त गांव के पास रामगंगा के किनारे बने देवी मंदिर के पास तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। बाद में कलान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उदयवीर छह भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत से पिता और भाइयों सहित मां जामुल देवी और पत्नी दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि सूचना पर गांव भेजी गई पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद