फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farewell to Ganpati by inviting him to come early next year

अगले बरस जल्दी आने का न्योता देकर गणपति बप्पा को किया विदा

Sat, 10 Sep 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati by inviting him to come early next year
चौक में श्रीगणेश की प्रतिमा को विसर्जन को ले जाते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। श्री गणेश उत्सव का बृहस्पतिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस बीच लोगों ने गणपति बप्पा को अगले बरस फिर आने न्योता देते हुए विदाई दे दी। इससे पहले शहर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गईं। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से मोहल्ला खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में नौ दिन से बिराजे गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक कोतवाली के आगे से चारखंभा मार्ग से होती हुई गर्रा घाट पर पहुंची, जहां गणपति बप्पा का विसर्जन किया। भक्तों ने फूूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कई जगहों पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया गया। समिति की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार किया गया। नीरज वाजपेयी, आशीष गुप्ता, अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे, अनिल कदम, वंदना कदम, सुमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम, विश्वास गुप्ता, रचित गुप्ता, नरेंद्र सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मठिया के महाराजा की विसर्जन शोभायात्रा से पहले प्रतिमा का पूजन और हवन कराया गया। फिर आसन से भगवान गणेश की प्रतिमाएं उतारकर वाहन में रखी गईं। नम आंखों से प्रथम पूज्य गणेश जी को लोगों ने विदा किया। कई जगह दही हांड़ी लटकाई गईं थीं, जिसे फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोलियों ने मीनार बनाई और कई प्रयासों के बाद उसे फोड़ने में भी सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मठिया के महाराजा गणेश उत्सव कमेटी समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार रस्तोगी, विमल किशोर कपूर, सुनील बंसल, अमित कटियार, महेंद्र किशोर कपूर, सुधांशु शुक्ला, उत्कर्ष सक्सेना, सुधीर गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अंकुर कटिहार, उत्कर्ष गुप्ता आदि शामिल रहे। उधर, घरों से भी गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए नदी के घाट पर ले जाया गया। परिवार के सदस्यों ने गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया।

चौक में श्रीगणेश विसर्जन यात्रा में रंग सरावोर श्रद्धालु । संवाद

चौक में श्रीगणेश विसर्जन यात्रा में रंग सरावोर श्रद्धालु । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामचरन धर्मशाला से श्रीगणेश की प्रतिमा को विसर्जन को ले जाते श्रद्धालु ?

शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामचरन धर्मशाला से श्रीगणेश की प्रतिमा को विसर्जन को ले जाते श्रद्धालु ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा में गणेश की जयकारा लगाते चलती महिलाएं । संवाद

श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा में गणेश की जयकारा लगाते चलती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा में  गणेश की मूर्ति सिर रखकर ले जाते मराठा समाज के लोग  । संवाद

श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा में गणेश की मूर्ति सिर रखकर ले जाते मराठा समाज के लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed