{"_id":"57f00cb84f1c1bce4b574b9b","slug":"fanfare-derived-from-eternal-flame-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई अखंड ज्योति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई अखंड ज्योति यात्रा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई अखंड ज्योति यात्रा
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलहर। चीनी मिल मैदान पर 10 अक्तूबर को होने जा रहे मां भगवती के विशाल दुर्गा जागरण को लेकर ज्वाला देवी से आई पवित्र अखंड ज्योति शोभायात्रा शनिवार को नगर में धूमधाम से विभिन्न आकर्षक झाकियों के साथ निकाली गयी।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में मां ज्वाला देवी से अखंड ज्योति और मां वैष्णो देवी से आए पवित्र अमृत कलश लेकर यात्रा ने बीती रात रामऔतार के राइस मिल में विश्राम किया। शनिवार सुबह 11 बजे अनुपम बाल कला निकेतन के नेतृत्व में यहां से चलकर नगर के ब्लॉक रोड से होती हुई मुख्य बाजार से दातागंज से मौजमपुर पुराना रोडवेज से होते हुए सराफ बाजार, कुवरगंज बाईपास चौराहा होकर चीनी मिल मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। अनुपम बाल कला निकेतन के आयोजकों ने बताया कि शनिवार से प्रारंभ यह कार्यक्रम ज्योति कलश स्थापना से लेकर विभिन्न चरणों में आगामी 10 अक्तूबर को दुर्गा जागरण से समाप्त होगा। इसमें टी सीरीज कलाकार तारिक किशोर, साक्षी सरगम, कंचन नरूला, चंद्रमोहन, संदीप मगन सहित अन्य कलाकार प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर विधायक रोशनलाल वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा, प्रमोद कुमार, कुलदीप रस्तोगी, सौरव ओमर, टाटम गुप्ता, राजू बंगाली, अजीत, गुड्डू शर्मा, श्रीकृष्ण, सियाराम, शरद मिश्रा, पंकज सक्सेना, दिलीप कुमार, उमेश सहित तमाम श्रद्धालु मैाजूद रहे ।