{"_id":"6aaa8232b7ba4863130d515d","slug":"family-blocks-highway-following-death-of-six-year-old-boy-in-shahjahanpur-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: छह वर्षीय बालक की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे किया जाम, झोलाछाप का अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: छह वर्षीय बालक की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे किया जाम, झोलाछाप का अस्पताल सील
Wed, 16 Sep 2026 05:20 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:20 PM IST
सार
शाहजहांपुर के सिंधौली में छह वर्षीय आरव की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को हाईवे जाम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अस्पताल सील कर दिया है।
विज्ञापन
लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के मियापुर पैगापुर में इलाज के दौरान छह वर्षीय आरव की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को पलिया-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगाया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी राजीव कुमार के अनुसार, उन्होंने 14 सितंबर को बेटे आरब को मियापुर पैगापुर स्थित अस्पताल में सुबह करीब 7:30 बजे भर्ती कराया था। आरोप है कि झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन लगाने के साथ ड्रिप लगाई। इसके बाद उसके मुंह से झाग आने लगा और हालत बिगड़ गई। करीब 9:30 बजे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
दो घंटे लगा रहा जाम
बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव को फ्रीजर में रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। राजीव ने पुलिस पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात रही। दो घंटे जाम लगा रहा। सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे और समझाकर जाम खुलवाया। अफसरों ने अस्पताल को सील कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन