{"_id":"68deb0890b89f37dec051cfd","slug":"families-of-freedom-fighters-honoured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154164-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर ईको के चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर ईको के चालक को पीटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे के पास ईको चालकों के विवाद के बाद गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी ईको वालों ने चालक के साथ मारपीट की और चाबी छीनकर गाड़ी लेकर चले गए। हालांकि, पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली। तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी ईको के चालक कांट के बरेंडा गांव के निवासी विपिन कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सवारियां छोड़ीं और बरेली मोड़ के पास गाड़ी खड़ी कर सवारियों का इंतजार करने लगा। इस बीच आठ-दस लोग आए और विपिन को पीटने लगे।
आरोप है कि चाबी छीनकर गाड़ी लेकर चले गए। विपिन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कांट मार्ग से गाड़ी बरामद कर ली। तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। गाड़ी के अंदर डंडे और ईंट-पत्थर भरे हुए थे। बताया कि चालक विपिन का कुछ दिन पूर्व एक अन्य ईको चालक से विवाद हुआ था। चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद