फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fake inheritance filed by showing farmer dead

किसान को मृत दिखाकर दर्ज की फर्जी विरासत...जिसके नाम दर्ज की उसका भी पता नहीं

Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fake inheritance filed by showing farmer dead
खुटार। किसान को मृत दर्शाकर दूसरे गांव की महिला के नाम विरासत दर्ज करने के मामले में लेखपाल शालिनी शर्मा को डीएम ने सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि जिस महिला के नाम विरासत दर्ज की गई है, गांव में उस नाम की महिला ही नहीं है।
विज्ञापन

गांव लक्ष्मीपुर निवासी जोखेलाल के नाम कुछ कृषि भूमि है। कुछ दिन पहले जोखेलाल को पता चला कि उनको मृत दिखाकर उनकी जमीन की विरासत गांव रौतापुर कलां के सुनील कुमार की पुत्री चांदनी देवी के नाम दर्ज कर दी गई है। वह गांव रौतापुर कलां गए तो वहां चांदनी पुत्री सुनील कुमार नाम की कोई महिला नहीं मिली।
विज्ञापन

जोखेलाल ने मामले की शिकायत डीएम उमेश प्रताप सिंह से की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एसडीएम को सौंपी थी। एसडीएम ने जांच में शिकायत सही पाई। इसके बाद डीएम ने लेखपाल शालिनी शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। शालिनी शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडे ने शालिनी शर्मा के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed