फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fake birth certificate issued by uploading signature of former EO

Shahjahanpur News: पूर्व ईओ के हस्ताक्षर अपलोड कर जारी किया फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Mon, 07 Oct 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 07 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Fake birth certificate issued by uploading signature of former EO
अल्हागंज। नगर पंचायत के पूर्व अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर स्कैन कर फर्जी तौर पर जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। इस मामले में प्रमाणपत्र जारी करने वाले जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ अधिशासी अधिकारी शैलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि गांव बेलाखेड़ा के एक व्यक्ति ने नगर पंचायत कार्यालय में एक जन्म प्रमाणपत्र दिया, जिसकी जांच करने पर वह फर्जी पाया गया। पता चला है कि यह फर्जी प्रमाणपत्र क्षेत्र के एक जनसेवा केंद्र संचालक ने जारी किया था। आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक ने प्रमाणपत्र पर पूर्व अधिशासी अधिकारी दयाशंकर वर्मा के हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड किए हैं।
विज्ञापन

ईओ ने थाना अध्यक्ष से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि क्षेत्र में ऐसे कई जनसेवा केंद्र संचालित हैं, जो रुपये के लालच में फर्जी तौर पर आधार संशोधन से लेकर आय, निवास आदि कई प्रमाणपत्र जारी कर रहे हैं। कार्यवाहक थानाप्रभारी राजेश राजपूत ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed