{"_id":"6aaae52e66ce9c3e450a8414","slug":"explanation-sought-from-district-probation-officer-for-absence-from-the-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184851-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैठक में अनुपस्थित होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैठक में अनुपस्थित होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी से जवाब तलब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग और प्रगति के आधार पर विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी तिवारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित विभाग निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी सीएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड कराएं। उन्होंने पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का प्रत्येक माह स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिन विभागों और कार्यों में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पाई गई, उनसे संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यों और योजनाओं में गुणात्मक एवं अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ.विवेक कुमार मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद