फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excellent Performance by Students at Cambridge Convent School

Shahjahanpur News: कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Excellent Performance by Students at Cambridge Convent School
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल पुवायां के बच्चे और ​शिक्षक। संवाद
पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में पावनी अग्रवाल टॉपर रहीं हैं। उन्होंने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पावनी ने बायोलॉजी व पेंटिंग में 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में रुपनदीप कौर ने 95.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और अर्नव सिंह ने 93.29 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा कई बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के डाॅयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल और विनायक अग्रवाल ने मेधावी बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

------
राना पब्लिक स्कूल में अंश रहे टॉपर
पुवायां। पुवायां के राना पब्लिक स्कूल में 12वीं की परीक्षा में अंश मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वैभव त्रिपाठी एवं इकरा ने संयुक्त रूप से 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और शरद पटेल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूही सिंह तोमर और विक्रमजीत सिंह ने 90, अंतिमा सिंह ने 89, आयुष रस्तोगी, जशनदीप कौर, पारस सिंह ने 88, सुभप्रीत कौर, आस्था, किरनदीप कौर, नवनीत कौर, मानसी शर्मा ने 87, पवनप्रीत कौर, कंचन भास्कर ने 86, अंशदीप कौर ने 85, कुणाल कुमार, फलक खान, सुखमनदीप कौर, आदर्श वाजपेयी, शुभजोत सिंह ने 84, अर्जुन रस्तोगी, निष्ठा त्रिपाठी ने 83, कोमलप्रीत कौर, खुशी त्रिपाठी, शरनदीप कौर, कृष्णा तिवारी, प्रिंस कश्यप, सिमरदीप कौर ने 82, सैजलप्रीत कौर ने 81 और प्रभजोत सिंह ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है।

स्कूल के निदेशक अवतार सिंह राना, प्रबंधक प्रदीप पांडे, प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
-----
दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में शानवी रहीं टॉपर
पुवायां। भूड़ा मैनारी के दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में शानवी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अराइश बी ने 92 और सार्थक अग्रवाल 90, स्वस्तिका दीक्षित ने 89, शर्मिष्ठा दीक्षित ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचना स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ ही पलकजोत कौर, महकप्रीत कौर, अनन्या मिश्रा, पवनप्रीत कौर, एश्मित सिंह, राज पटेल, रूपिंदर कौर, दिया दवेसर, अनुवीर कौर, गुरवंशदीप सिंह, हर्षित शर्मा और जसलीन कौर का प्रदर्शन भी बहुत ही उत्कृष्ट रहा। स्कूल के चेयरमैन राकेश यादव, वाइस चेयरमैन आदित्य यादव और डॉयरेक्टर आकाश यादव ने मेधावी बच्चों को मिष्ठान खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed