{"_id":"57191a064f1c1b05048b49c2","slug":"examining-the-development-of-the-adm-kpasedha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने कपसेड़ा में की विकास कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने कपसेड़ा में की विकास कार्यों की जांच
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ ददरौल ब्लॉक के गांव कपसेड़ा जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने पेयजल उपलब्धता के लिए हैंड पंपों की स्थिति, बच्चों में कुपोषण, लोहिया आवास आदि की जांच की। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने गांव के प्राइमरी स्कूल मेें चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति बहुत कम रहती है। पेंशन के पात्रों और राशन कार्ड धारकों से एडीएम ने पेंशान भुगतान और खाद्यान्न की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करने के बाद एडीएम ने गांव के अन्य तालाबों को पानी से भरने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा से निर्मित चक रोड, पेयजल उपलब्धता, सफाई, मिड डे मील वितरण आदि बिंदुओं पर भी जांच की। इस मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार ने हीनियस क्राइम, महिलाओं से संबंधित अपराधों, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि मामलों में सजा के प्रावधानों का विवरण देते हुए ग्रामीणों से अपराधी तत्वों पर नजर रखकर उनके बारे में सूचनाएं देते रहने का अनुरोध किया।
विज्ञापन