{"_id":"6aff48418a2a0534cd073400","slug":"examinations-for-five-different-classes-were-found-being-held-in-a-single-room-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190468-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक कक्ष में ही पांच कक्षाओं की होती मिली परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक कक्ष में ही पांच कक्षाओं की होती मिली परीक्षा
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल पुख्ता तालाब में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में चल रहीं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में अव्यवस्थाएं हावी हैं। परीक्षाओं को शुचितापूर्ण कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, जबकि नगर बीईओ का पद खाली होने के चलते निगरानी नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को स्कूलों में परीक्षाओं की पड़ताल की गई। इसमें एक ही कक्ष में कक्षा पांच तक की परीक्षाएं होती मिलीं।
--
दिन में 12 बजे : कमरा एक, अलग-अलग कक्षाओं की परीक्षा : नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पुलिस लाइन में पहुंचे। यहां पर पूर्व में तीन कमरे थे। इनमें दो जर्जर होने के कारण नीलाम कर दिए गए। ऐसे में एक ही कमरा विद्यालय के पास उपलब्ध है। उसी में बच्चे परीक्षा देते मिले। दूसरी पाली में साढ़े 12 बजे प्रधानाध्यापक हिमांशु दीक्षित ने कॉपी बांट दी थीं। उन्होंने बताया कि उनके यहां 28 बच्चे पंजीकृत हैं। अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर परीक्षा करा रहे हैं।
-- -- --
दिन में 12:37 बजे : कॉपी में झांकते रहे छात्र-छात्राएं: लाल इमली चौराहा स्थित प्राथमिक स्कूल पुख्ता तालाब में दो कमरे में परीक्षा हो रही थी। यहां पर कॉपियां बंट गईं थीं। कुछ बच्चे चित्र बना रहे थे। एक बेंच पर तीन छात्र-छात्राओं को बैठाया गया था। परीक्षा के दौरान शिक्षक के बाहर आते ही बच्चों ने एक-दूसरे की काॅपी में झांकना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
--
दिन में 1:30 बजे : 90 पंजीकृत बच्चों पर एक ही शिक्षिका
निगोही के उच्च माध्यमिक विद्यालय कजरीनूरपुर में इंचार्ज अध्यापक रेखा देवी गांव की दो किशोरियों के साथ परीक्षा करा रहीं थीं। यहां पर 90 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शिक्षक सुमित कुमार चिकित्सीय अवकाश पर थे। रामेंद्र कुमार पाठक की जनगणना में ड्यूटी लगी थी। इंचार्ज अध्यापक इतने बच्चों को संभाल नहीं पा रहीं थी। इसके चलते गांव की दो किशोरियों को मदद के लिए बुलाकर परीक्षा कराई जा रही थी।
-- -- -- -- -- -
पुलिस लाइन के स्कूल में दो कमरों का मलबा नीलाम कर दिया गया है। निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। हमारे पास सीमित संसाधन है। फिर भी कोशिश रहेगी कि कमियों को दूर कर नियमित तरीके से परीक्षा कराई जाए।
-जय शंकर श्रीवास्तव, बीएसए