फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Every mohalla will remain illuminated, electricity corporation has set up control room

दिवाली पर हर मोहल्ला रोशन करने को कंट्रोल रूम स्थापित, उपकेंद्रों के लिए टीमें बनीं

Sat, 22 Oct 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Every mohalla will remain illuminated, electricity corporation has set up control room
शाहजहांपुर। दिवाली पर बिजली के फाल्ट को दूर करने के बिजली निगम ने तैयारी कर ली है। त्योहार पर हर गली-मोहल्ला रोशन रखने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। सूचना आने के बाद तुरंत ही टीमों को फाल्ट को दूर करने को भेजा जाएगा। हर उपकेंद्र पर चार सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

दिवाली पर हर घर रोशन होने के कारण ओवरलोड बढ़ने से फाल्ट होने की संभावना अधिक रहती है। त्योहार पर फाल्ट आने के चलते हंगामा होने की स्थिति भी रहती है। लोगों को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने तैयारी कर ली है। चीफ इंजीनियर के निर्देश पर एसई ने बहादुरगंज पावर हाउस में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यहां 24 घंटे बिजली संबंधी सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में रोस्टर के अनुसार टीजी-टू कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। यहां सूचना आने के बाद संबंधित विद्युत उपकेंद्र को कॉल कर सप्लाई को बहाल कराया जाएगा। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र पर टीमें तैयार कर ली गई हैं। टीम में लाइनमैन व तीन संविदा कर्मियों को शामिल किया गया। शनिवार से मंगलवार तक बिजली कर्मी अलर्ट रहेंगे।
विज्ञापन

तीन घंटे बंद रही बिजली सप्लाई
शनिवार सुबह सात से दस बजे तक नौ फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रही। पुवायां रोड स्थित 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन में मरम्मत कार्य के चलते शट डाउन लिया गया था। शट-डाउन के दौरान विद्युत उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले ट्रांसफार्मरों की सफाई की गई। ढीले हो चुके तारों को सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की पूरी तैयारी है। कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया।- प्रीतम सिंह, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed