{"_id":"6872bd33e59dc8a9c8035626","slug":"even-after-going-to-thana-diwas-for-five-years-possession-of-the-land-was-not-obtained-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147955-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच वर्ष से थाना दिवस जाने पर भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच वर्ष से थाना दिवस जाने पर भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
बंडा। थाना स्तर पर आयोजित समाधान दिवस सिर्फ रस्म अदायगी बनकर रह गए हैं। शनिवार को जमीनों पर अवैध कब्जे की एक दर्जन शिकायतें आईं, लेकिन किसी समस्या का तत्काल समाधान नहीं हो सका। इस बीच, जमीन पर कब्जा पाने के लिए पांच वर्ष से भटक रहीं कंधरपुर की रूबी देवी ने एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक को अपनी व्यथा सुनाई।
उन्होंने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सात वर्ष पहले कुछ जमीन गांव के ही एक युवक से खरीदी थी। जमीन का दाखिल खारिज भी हो गया और राजस्व अभिलेखों में भी जमीन उनके नाम दर्ज हो चुकी है, फिर भी खेत मालिक कब्जा नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि वह करीब पांच वर्ष से थाना और तहसील समाधान दिवस के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन समाधान के नाम पर बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं।
वही गांव ददिउरी निवासी बलजिंदर सिंह बताया कि उनके कृषि फॉर्म को जाने वाले मार्ग को गांव के कुछ लोगों ने जोत कर अपने खेत में मिला लिया। इससे खेतों पर जाने आने में काफी परेशानी हो रही है, लेकिन कई बार थाना व संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायतें बेनतीजा रहीं। सिसौरा सिसौरी निवासी महानंद, मनोज कुमार, मोहित कुमार, राम मूर्ति ,रामनरेश ,राम भरोसे आदि लोगों ने गांव में मंदिर के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। एसडीएम ने सभी मामलों में पुलिस की टीमें बनाकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।