{"_id":"276675ef708dffc956b6e19d8afe6612","slug":"evaluation-centers-arrived-mlc-sanjay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे एमएलसी संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे एमएलसी संजय
शाहजहांपुर
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के एमएलसी संजय मिश्र, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों से मिले। उन्होंने शिक्षकों सेे उनकी असुविधा, परेशानी के बारे में भी पूछा। मिश्रा ने शिक्षकों की मांगें मान लेने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। वहीं शिक्षकों को एकता और अखंडता बनाए रखने पर बधाई दी।
एमएलसी का काफिला सर्वप्रथम एबीरिच इंटर कालेज पहुंचा। इसके बाद इस्लामियां इंटर कालेज होते हुए राजकीय इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। निरीक्षण के समय रेनू ने शिक्षिकाओं से जानकारी ली। श्री मिश्र ने कहा कि सपा सरकार सत्ता में आने के पहले दिन से ही शिक्षा के प्रति संकल्पबद्ध है। इसलिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की मांग पर तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, सीटी से एलटी ग्रेड में आमेलन की सैद्वांतिक सहमति, मानदेय, मूल्यांकन के पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी को केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। इस मौके पर संजीव मिश्र, पंकज मिश्र, यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक पांडेय, राजेश आनंद, नरेंद्र सिंह यादव, ब्रजेश मिश्र, डॉ. रामप्रकाश पांडेय, हरिशंकर सिंह, आदर्र्श मिश्र, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।