फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Evaluation: 1,330 Examiners Absent on Second Day as Well

मूल्यांकन : दूसरे दिन भी 1330 परीक्षक गैरहाजिर

Thu, 19 Mar 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Evaluation: 1,330 Examiners Absent on Second Day as Well
जीआईसी में मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस हरिवंश कुमार। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए ड्यूटी लगने के बाद भी 1330 परीक्षक दूसरे दिन भी गैरहाजिर रहे। परीक्षकों के नहीं पहुंचने पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गति नहीं पकड़ पाया। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की 14618 व इंटरमीडियट की 12193 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य नगर के छह केंद्रों पर आयोजित हो रहा है। कॉपियों को जांचने के लिए बोर्ड ने 2226 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। मूल्यांकन के पहले दिन ही काफी कम परीक्षक पहुंचे थे। दूसरे दिन भी 896 परीक्षक ही आए। इसके चलते कॉपियाें की चेकिंग गति नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआईसी में इंटरमीडियट की 2501, एसपी कॉलेज में 3039, स्वामी धर्मानंद कॉलेज में 3023, इस्लामिया कॉलेज में 3630, देवी प्रसाद कॉलेज में 7542 और एबी रिच कॉलेज में 7076 कॉपियां जांची गईं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्हें सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जो परीक्षक मूल्यांकन केंद्र नहीं आए हैं, वे तुरंत आकर मूल्यांकन शुरू करें, अन्यथा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed