फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Epilepsy on the gas stove

Shahjahanpur News: मिर्गी का दौरा पड़ने पर गैस चूल्हे पर गिरी विवाहिता की झुलसने से मौत

Tue, 20 Dec 2022 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Epilepsy on the gas stove
आमना का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी आबिद की पत्नी आमना (30) मिर्गी का दौरा पड़ने से गैस चूल्हे पर गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कांट के अरुआ खानपुर निवासी आमना की शादी आबिद के साथ 15 साल पहले हुई थी। बताते हैं कि आमना को मिर्गी का दौरा पड़ता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे आमना गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। उसकी गोद में डेढ़ साल का बच्चा रिजवान था। इस बीच उसे मिर्गी का दौरा पड़ा तो वह गैस चूल्हे पर गिरकर झुलस गई। हादसे के बाद शोर मचाने पर जेठ जाकिर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ही आमना को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। रात करीब नौ बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से मां कनीजा व पांच बच्चे बिलख पड़े। आमना के भाई मेहरबान ने बताया कि उसे लंबे समय से मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उनका बहनोई आबिद मुंबई में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed