शाहजहांपुर। सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था जय भारत की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के शहीदों तुम्हें प्रणाम समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मोहल्ला अंटा स्थित ऑडिटोरियम में ऑपरेशन सिंदूर, कारगिल युद्ध, यह देश है रंगीला, ए मेरे वतन के लोगों समेत देशभक्ति की कई शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, गुरुनानक कन्या हाईस्कूल आदि की प्रस्तुतियां सराही गईं। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संयोजक वंदना अग्रवाल, संयोजक आयुष अग्रवाल, ललिता यादव, डॉ.इंदु अजनबी, इंजीनियर आरके अग्रवाल, अजय शर्मा, तराना जमाल आदि मौजूद रहे। संवाद