फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entertainment tax department team raid on mobile shop

मनोरंजन कर महकमे की टीम का मोबाइल शॉप पर छापा 

Sat, 01 Apr 2017 12:41 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
 बिना लाइसेंस बनवाए अवैध रूप से फिल्में, गाने आदि मोबाइल आदि में डाउनलोड करने पर मनोरंजन कर विभाग की टीम ने खुटार में छापामारी की। जानकारी पाकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से मनोरंजन कर विभाग की टीम गौरव सेंगर के नेतृत्व में खुटार पहुंची। तमाम मोबाइल दुकानों पर चेकिंग के दौरान डाउनलोडिंग होती पाई गई, लेकिन किसी के पास लाइसेंस नहीं मिला। इस पर टीम के सदस्य एक दर्जन से अधिक दुकानों से लैपटॉप आदि उठाकर थाने ले गए। जानकारी पाकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी थाने पहुंचे और टीम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। गौरव सेंगर ने बताया कि नवंबर 16 में खुटार के 30 मोबाइल दुकानदारों को नोटिस देकर लाइसेंस बनवाने को कहा गया था, लेकिन किसी ने लाइसेंस नहीं बनवाया। इस कारण छापामारी की गई है।
विज्ञापन

हंगामे के दौरान चार लोगों ने शुल्क जमाकर लाइसेंस बनवा लिया, जबकि अन्य व्यापारियों का सामान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने वापस करा दिया। व्यापारियों ने कहा कि एक दिन निश्चित कर खुटार में लाइसेंस बनाए जाने के लिए शिविर लगाया जाना चाहिए। इसके बाद बिना लाइसेंस डाउनलोडिंग करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed