फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Engineer found injured on Mohammadi Road dies.

Shahjahanpur News: मोहम्मदी रोड पर घायल मिले इंजीनियर की मौत

Sun, 19 Apr 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Engineer found injured on Mohammadi Road dies.
विनय सिंह। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। आठ दिन पूर्व रोजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास बेहोशी की हालत में मिले सल्लिया गांव निवासी सोलर पैनल इंजीनियर विनय (35) की शुक्रवार रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विवेक सिंह ने बताया कि भाई विनय सिंह कचहरी रोड पर स्थित एक इंटरप्राइजेज पर सोलर पैनल इंजीनियर थे। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ड्यूटी रहती थी, लेकिन भाई काम के चक्कर में देरी से घर लौट पाते थे। 10 अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे भाई ड्यूटी से वापस आए और फोन आने पर फिर काम पर चले गए।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे वह मोहम्मदी रोड पर जमालपुर गांव के पास घायल हालत में पड़े मिले। बाइक में कोई भी खरोंच नहीं थी। उनके सिर पर चोट थी। मौके पर हादसे जैसे हालात नहीं लग रहे थे। खेत के विवाद को लेकर उनके भाई को धमकियां मिल रही थीं। अनहोनी की आशंका है। पत्नी खुशबू का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। दो बच्चों की जिम्मेदारी खुशबू के कंधों पर आ गई है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
बदायूं में हुए हादसे में घायल डीसीएम के हेल्पर की मौत
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के मलिक बिलसरी गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के मामा देवेंद्र कुमार ने बताया कि भांजा डीसीएम पर हेल्पर था। नौ अप्रैल को भांजा लखनऊ से खाली डीसीएम लेकर कहीं जा रहा था। रात करीब 11 बजे बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में डीसीएम ट्रक से टकरा गई। चालक डीसीएम से कूदकर भाग गया, लेकिन भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेली के बाद भांजे को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया था, लेकिन वह बच नहीं सका। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बहन लक्ष्मी व मां माधुरी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
-----------------------------------

फसल में पानी लगाते समय बिगड़ी हालत, दम तोड़ा


शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी 32 वर्षीय बागीश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई सत्यवीर ने बताया कि बागीश शुक्रवार की शाम खेत पर मक्का की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। इस बीच सांप ने डस लिया, लेकिन भाई को इस बात का अहसास नहीं हुआ। घर आकर उनकी हालत बिगड़ी तो घटना की जानकारी हुई। उनको लेकर सुनासिरनाथ धाम के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घर पहुंचे शव को देख उनकी पत्नी मधु व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। संवाद
------------------------------
घायल महिला को भेजा राजकीय मेडिकल कॉलेज
पुवायां। गांव बड़ागांव निवासी मोहम्मद अली की पुत्री फरहीन अपने मकान के सामने सड़क किनारे खड़ी थीं। वह बोल नहीं पाती हैं। इस बीच घर के सामने से निकली एक स्कूल की वैन की टक्कर लगने से फरहीन गिर गईं और वैन के पहिये उनके ऊपर से निकल गए। हादसे में उनका एक पैर टूट गया। घायल फरहीन को स्कूल वैन से ही परिजन पुवायां सीएचसी लाए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद फरहीन को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद
-------------
बाइक से गिरकर सास-बहू घायल

पुवायां। सिंधौली के गांव फूटाकुआं निवासी परविंदर सिंह अपनी मां सीमा देवी और दादी रामवती के साथ बाइक से पुवायां के गांव कठवा में बहनोई की चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वापस घर आते समय निगोही पुवायां मार्ग पर गांव नरायनपुर बैजू गांव के पास बाइक असंतुलित होने जाने से सीमा देवी और रामवती सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परविंद 108 सेवा की एंबुलेंस से मां और दादी को पुवायां सीएचसी लाए। घायलों का इलाज चल रहा है। संवाद

विनय सिंह। स्रोत: परिजन

विनय सिंह। स्रोत: परिजन

विनय सिंह। स्रोत: परिजन

विनय सिंह। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed