{"_id":"1e0c7811ca2f238daa242b34e9cf141d","slug":"encrochment-relive-in-city-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को आज से अभियान होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को आज से अभियान होगा शुरू
पुवायां।
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को एसडीएम लालबहादुर की अध्यक्षता में कोतवाली में हुई बैठक में तय किया गया कि पुवायां में अतिक्रमण हटाओ अभियान जल्द ही चलाया जाएगा।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक में एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण के चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है, इस कारण इसे हटाया जाना बहुत जरूरी है। एसडीएम ने कहा कि 20 जनवरी से खुटार, बंडा, निगोही और शाहजहांपुर रोड पर अतिक्रमण को चिह्नित कर लाल निशान लगवाए जाएंगे। 26 जनवरी तक दुकानदार अतिक्रमण को खुद हटा लें। इसके बाद प्रशासन कार्रवाई करेगा।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मंगल मिश्रा, नगर अध्यक्ष केके लील, पीडब्लूडी के अवर अभियंता हरिश्चंद्र, राजीव कुमार, कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज, नगर पालिका लिपिक राजीव मित्रा, विजय त्रिवेदी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।