{"_id":"5f55173cdee3439185036f139375f5ce","slug":"encrochment-relive-in-city-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगंज क्षेत्र की बाजार का अतिक्रमण हटाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगंज क्षेत्र की बाजार का अतिक्रमण हटाया
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद के संयुक्त प्रयासों से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान बृहस्पतिवार को सदर बाजार और बहादुरगंज क्षेत्र में चलाया गया। जेसीबी ने रामा मेडिकल स्टोर से लेकर डॉ. मोहन क्लीनिक तक नाले-नालियों पर किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया। पहले से सतर्क व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लिया, जिससे नगर पालिका प्रशासन का काम हल्का हो गया। इसके साथ ही मौके पर दुकानदारों ने कोई खास विरोध भी नहीं जताया।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के करीब सवा तीन बजे पहुंचने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की और आसानी से अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान सहायक अभियंता राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई एसके कनौजिया एवं विक्रमाजीत यादव, ड्राफ्ट्समैन कुलभूषण वर्मा, विजय शुक्ला, राजेश अस्थाना, जसपाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
नालों से फोल्डिंग
जाल नहीं हटेंगे
सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि जिन लोगों ने नाले नालियों पर केवल निकलने के लिए फोल्डिंग के जाल डाल रखे हैं। उन्हें नहीं तोड़ा जा रहा है। यह छूट केवल उन दुकानदारों को मिली है, जिनकी दुकानों के सामने नाला-नालियों में सफाई करने के दौरान फोल्डिंग जाल बाधक नहीं बनते हैं।
विज्ञापन
शहर में निष्पक्ष तरीके
से हटे अतिक्रमण
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां ने बताया कि शहर में जिला प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण रोधी अभियान निष्पक्ष तरीके से चलाया जाए। उन्होंने व्यापारी नेता चंद्रवीर गंगू, नवाब हसन अंसारी, तस्नीम अली खां से बात करने के बाद कहा कि स्थाई अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए। कहा कि नालों पर डाले गए फोल्डिंग जाल न हटाए जाएं, उनसे दुकान पर जाने वाले ग्राहकों की सुरक्षा भी बनी रहती है। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान की गाइड लाइन भी मुहैया कराने की मांग की है।