फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   encrochment relive in city

वाल्मीकि मंदिर तक जेसीबी ने रास्ता किया साफ

Wed, 14 Jan 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
encrochment relive in city
जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद के संयुक्त प्रयासों से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को एसपी कॉलेज गेट के सामने से लेकर वाल्मीकि मंदिर तक नाले-नालियों पर किया गया अतिक्रमण जेसीबी ने हटा दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना पहले से ही मिलने की वजह से आधे से ज्यादा दुकानदारों ने नाले-नालियों पर बने अतिक्रमण को खुद ही हटा लिया था। इससे नगर पालिका प्रशासन को कोई खास मेहनत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन

एसपी कॉलेज गेट से शुरू हुआ अतिक्रमण रोधी अभियान का दुकानदारों ने कोई विरोध नहीं किया। वाल्मीकि मंदिर के सामने स्थित कुशल होम्यो स्टोर का कुछ हिस्सा नाले पर पिलर खड़ा करके बनाया गया था, जिस पर ऊपर भवन भी बना था। जेसीबी के नीचे का हिस्सा तोड़ते वक्त दूसरे माले पर रखा एसी नीचे गिर आकर गिरा। वहां अतिक्रमण हटाने के बाद बुधवार को अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, सहायक अभियंता राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई एसके कनौजिया एवं विक्रमाजीत यादव, ड्राफ्ट्समैन कुलभूषण वर्मा एवं विजय शुक्ला के साथ ही जसपाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानों के सामने पड़े टिन शेड भी हटाए
नाले नालियों के साथ ही कई दुकानदारों ने टिन शेड डालकर भी पालिका प्रशासन की जमीन पर कब्जा कर रखा था। बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान टिन शेड का अतिक्रमण भी हटा दिया गया। इसके बाद सभी दुकानदारों ने दुकानों के सामने पड़े टिन शेड खुद ही हटा लिए।



निशात टाकीज के सामने हटेगा अतिक्रमण
सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि लाल इमली चौराहा तक का जो हिस्सा बाकी रह गया था, उस पर बृहस्पतिवार को अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया जाएगा। वाल्मीकि मंदिर के सामने से निशात टाकीज के सामने स्थित दुकानों के सामने बने नाले-नालियों को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed