{"_id":"dfac045ff06d04e39a01d81687d21a90","slug":"encrochment-relive-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर बनी दुकान और सीढ़ियां तोड़ीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर बनी दुकान और सीढ़ियां तोड़ीं
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को एसपी कॉलेज रोड पर चला। इस दौरान नाले-नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटाने के साथ ही नाले पर बनीं एक दुकान और संगमरमर लगीं सीढ़ियाें को भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया।
मंगलवार को साढ़े तीन बजे के करीब अतिक्रमण रोधी अभियान अनुराग की नमकीन की दुकान के पास से शुरू किया गया। जेसीबी को देख वहां पहले से ही दुकानदारों ने नाले पर बनीं पटरियों को तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद बचे हुए अतिक्रमण को जेसीबी ने हटाना शुरू किया तो कुछ दुकानदारों ने विरोध जताना चाहा, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी का सख्त रुख देखकर कोई खास विरोध नहीं जता सके।
इसके बाद एसपी कॉलेज गेट के पास एक दुकान नाले पर बनाई गई थी, उसे भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। वहीं, रिलायंस इंश्योरेंस ऑफिस के सामने आरसीसी से बनीं सीढ़ियां पर संगमरमर लगा हुआ था, उसे भी जेसीबी से ढहा दिया। इस दौरान एसपी कॉलेज के सामने तक सड़क से अतिक्रमण साफ कर दिया गया। इस अभियान के दौरान नगर पालिका ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, एई राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई एसके कनौजिया, विक्रमाजीत यादव, जसपाल सक्सेना, ड्रॉफ्ट्समैन विजय शुक्ला, कुलभूषण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी कॉलेज रोड से पहले हटेगा अतिक्रमण
इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बुधवार को भी एसपी कॉलेज रोड पर ही अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया जाएगा। लाल इमली चौराहा तक साफ होने के बाद ही इस रोड से अभियान बंद किया जाएगा।