{"_id":"570e8fb74f1c1bfd5f4a6b04","slug":"encrochment-pointout-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली-नाले और मार्ग पर अवैध कब्जे का चिन्हीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली-नाले और मार्ग पर अवैध कब्जे का चिन्हीकरण शुरू
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
नाली-नाले और मार्ग पर अवैध कब्जे का चिन्हीकरण शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नाली, नाले, फुटपाथ और मार्ग पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करने का काम नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विधिवत शुरू कर दिया। पालिका टीम ने अवैध कब्जे वाले स्थानों का चिन्हीकरण करने के साथ मौके पर स्थिति की तस्वीरें भी खींचकर अधिशासी अधिकारी को सौंपी। कई स्थानों पर अवैध कब्जेदारों से पालिका टीम के सदस्यों को नोकझोंक भी हुई। अवैध कब्जा करने वालों ने चिन्हीकरण पर ऐतराज जताया और नाले की सफाई कराने की मांग की।
डीएम विजय किरन आनंद बीते सप्ताह ने सरकारी नाली, नाले, फुटपाथ, मार्ग और ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। अमर उजाला ने बीते 10 अप्रैल के अंक से शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध कब्जे की सचित्र खबरें प्रकाशित कीं। नगरपालिका प्रशासन ने इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए अवैध कब्जेदारों को चिन्हित करना तय किया। पालिका टीम को चिन्हीकरण अभियान के दौरान पुलिस बल मांग के बाद भी मुहैया नहीं हुई। बुधवार को गोविंदगंज बाजार से सदर बाजार में पंखी चौराहे तक अभियान चला। इस दौरान पालिका टीम में कुलभूषण वर्मा, विजय कुमार शुक्ला, अनूप वर्मा आदि समेत वेलदार गैंग के लोग शामिल थे। नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अवैध कब्जेदारों को चेतावनी पत्र भी जारी किया जा रहा है और शीघ्र ही चिन्हित स्थानों से पुलिस प्रशासनिक टीम के साथ चिन्हित अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।