फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheel of DJ-laden DCM truck sinks into the road; power supply cut off as a safety precaution.

Shahjahanpur News: डीजे लदी डीसीएम का पहिया सड़क में धंसा, सुरक्षा के चलते बंद की बिजली

Mon, 24 Aug 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wheel of DJ-laden DCM truck sinks into the road; power supply cut off as a safety precaution.
शाहजहांपुर। शिव बरात के दौरान शनिवार रात बहादुरगंज में सड़क धंसने से डीजे लदी डीसीएम का पहिया धंस गया। उस समय बड़ी संख्या में लोग बरात में शामिल थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। भीड़ होने के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

चौक से प्रारंभ हुई शिव बरात बहादुरगंज में पहुंची तो डीजे लदी डीसीएम का पहिया सड़क में धंस गया। डीसीएम का पहिया धंसने से बरात में खलबली मच गई। इस बीच काफी संख्या में लोग डीसीएम को निकालने के प्रयास में जुट गए। भीड़ के चलते बहादुरगंज उपकेंद्र से फीडरों की आपूर्ति बहाल नहीं की गई।
विज्ञापन

उपकेंद्र से हुंडालखेल फीडर की आपूर्ति रात करीब 8:06 बजे बंद की गई, हादसे के चलते रात 11:47 बजे बहाल की गई। वहीं टेलीफोन एक्सचेंज और बहादुरपुरा फीडर की आपूर्ति रात 1:36 बजे बहाल की गई। बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि शिव बरात निकलने से पहले ही बैठकों में सड़कों को सही कराने के निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद सड़क धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर रविवार को करीब एक बजे निगोही रोड उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन में आ गई। करीब एक घंटे के बाद आपूर्ति बहाल की गई। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि रात में सुरक्षा की दृष्टि से फीडरों को शुरू नहीं किया था। भीड़ छटने के बाद बिजली शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed