फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urvashi Rautela To Celina Jaitly And Rhea Sangha Share Vision At Miss Universe India 2026

Miss Universe India 2026: उर्वशी रौतेला को नई विजेता का इंतजार, सेलिना जेटली ने कहा- अपना अच्छा वर्जन बनें

Sun, 23 Aug 2026 11:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 23 Aug 2026 11:00 PM IST
सार

Miss Universe India 2026:  'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' ब्यूटी पेजेंट में उर्वशी रौतेला और सेलिनी जेटली ने फाइनलिस्ट को खास सलाह दी। जानिए इस इवेंट में बतौर जज शामिल हुईं इन अभिनेत्रियों ने कहा? 

विज्ञापन
Urvashi Rautela To Celina Jaitly And Rhea Sangha Share Vision At Miss Universe India 2026
उर्वशी रौतेला, सेलिना जेटली और रिया संघा - फोटो : ANI

विस्तार

रविवार रात 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का ग्रैंड फिनाले जयपुर में संपन्न हो रहा है। इस सौंदर्य प्रतियोगी में 52 फाइनलिस्ट शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में जो भी ब्यूटी क्वीन बनेगी, वह इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेगी। इस कार्यक्रम में जज के तौर पर उर्वशी रौतेला और सेलिनी जेटली जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल हुईं। जानिए, उन्होंने प्रतियोगियों को क्या सलाह दी।  
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में बतौर जज फिल्म प्रोड्यूसर और पर्यावरणविद् प्रज्ञा कपूर, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया संघा भी शामिल हुईं। 

उर्वशी ने उत्साहित होकर कही बड़ी बात 
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट इवेंट में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कहती हैं, ‘हम सभी आज मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 इवेंट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मैं उस लड़की का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जो इस साल मिस यूनिवर्स इवेंट में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेगी।’ 

विज्ञापन

वह आगे कहती हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत भावुक पल भी है क्योंकि एक दशक से भी पहले मेरी पहली मेंटर सुष्मिता सेन ने मुझे मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था। वह मेरी पहली गुरु थीं और आज वह भी हमारे साथ यहां मौजूद हैं। मुझे उम्मीद है कि अपनी यात्रा के बाद मैंने उन्हें गौरवान्वित किया होगा।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सेलिनी ने दी प्रतियोगी लड़कियों को जरूरी सलाह 
सेलिना ने भी कार्यक्रम में कहा, ‘मैं लंबे समय बाद जयपुर लौटी हूं। लगभग 25 साल बाद। लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरा सफर पूरा हो गया हो। सोशल मीडिया की वजह से दुनिया बहुत बदल गई है। आज पेजेंट की जितनी पहुंच है और जितनी लड़कियां इसमें हिस्सा लेती हैं, वो सोशल मीडिया की वजह से बहुत कुछ कर सकती हैं।’
सेलिना ने प्रतियोगी लड़कियों के लिए कहा, ‘आप हमेशा खुद का सबसे अच्छा वर्जन बनने की कोशिश करें। मैं भी उत्तराखंड के एक बहुत छोटे शहर से थी। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आए हैं या कहां जाएँगे।’  

Urvashi Rautela To Celina Jaitly And Rhea Sangha Share Vision At Miss Universe India 2026
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में शामिल प्रतियोगी - फोटो : इंस्टाग्राम@missuniverseindiaorg
जल्द ही घोषित किया जाएगा विजेता का नाम 
रविवार देर रात भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे  'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का कार्यक्रम शुरू हुआ। पिंक सिटी जयपुर में 52 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में हिस्सा लिया। जल्द ही यह प्रतियोगिता समाप्त होगी और किसी एक के सिर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed