{"_id":"07883706983a046fdd2698b096bccb14","slug":"encrochment-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों का कबाड़ा, अमीरों का कुछ नहीं बिगाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों का कबाड़ा, अमीरों का कुछ नहीं बिगाड़ा
पुवायां।
Updated Wed, 28 Jan 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान भेदभाव का शिकार होकर रह गया है। हालत यह है कि गरीबों को उजाड़ा जा रहा है, लेकिन अमीरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर उन्हें अतिक्रमण हटवाने के लिए मोहलत के नाम पर छूट दी जा रही है।
गौरतलब है कि पुवायां में मंगलवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को जेंबा चौराहा से बैंक ऑफ बड़ौदा रोड और डाक बंगला रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान छोटे दुकानदारों और खोखे, ठेले वालों पर कोई रहम नहीं दिखाया गया। लोगों के टिन, खोखे आदि जेसीबी से हटा दिए गए और दीवार आदि भी तोड़ दी गईं, लेकिन रसूखदारों की दीवार, चबूतरे आदि तोड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई जा सकी। उन्हें अतिक्रमण खुद ही हटा लेने की बात कहकर प्रशासनिक दस्ता आगे बढ़ गया।
नगर के बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण की बाढ़ है। रोडवेज के अधिकारी कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन यहां अतिक्रमण हटाने की कोई जरूरत नहीं समझी गई। बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम लालबहादुर, तहसीलदार रजनीशचंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज, पीडब्ल्यूडी के अमीन राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मूक बधिक की प्रार्थना पर भी नहीं पसीजे अधिकारी
पुवायां। डाक बंगला रोड पर एक मूक बधिर व्यक्ति ने चक्की, रूई मशीन आदि लगा रखी है। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उसने हाथ जोड़कर टिन नहीं तोड़े जाने की गुहार लगाई। उसने इशारा किया कि एक दिन बाद वह खुद ही टिन आदि हटा लेगा, लेकिन इसके बाद भी उसकी टिन को जेसीबी से तुड़वा दिया गया। टिन तोड़े जाने के दौरान वह मशीन के नीचे खड़ा हो गया, लेकिन बाद में उसे हटाकर टिन गिरा दी गई।
तिलहर में आज से चलेगा अभियान
तिलहर। नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। हालांकि शुरूआत पहले कौन से मार्ग पर होगी इसका खुलासा नहीं किया गया है। पालिका की इस घोषणा से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।