फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment removed from Pilgah pond, expressed displeasure by making noise of discrimination

पीरगाह तालाब से हटा अतिक्रमण, भेदभाव का आरोप लगाकर जताई नाराजगी

Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Pilgah pond, expressed displeasure by making noise of discrimination
तिलहर। ऐतिहासिक पीरगाह तालाब पर चिह्नित किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को नगर पालिका और प्रशासन ने जेसीबी से हटा दिया। विरोध करने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। लोगों ने पालिका प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे एसडीएम राशि कृष्णा, नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा, सीओ बीएस वीर कुमार, थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह व तिलहर, कटरा, गढ़िया रंगीन थाने की पुलिस, अग्निशमन वाहन, चार जेसीबी और पालिका के कर्मचारियों के साथ तालाब पर पहुंचे। पुलिस ने तालाब के पूर्व दिशा से लेकर पुराना रोडवेज तक दोनों ओर का मार्ग बंद कर दिया। अभियान के प्रथम चरण में तालाब के पूर्व दिशा में श्रवण कुमार आदि की दुकानों और एक अधिवक्ता के आवास को तोड़ने की कार्रवाई प्रस्तावित थी। ऐन वक्त पर प्रशासन ने दूसरे और तीसरे चरण में प्रस्तावित तालाब के उत्तर और दक्षिण दिशा के अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रमुख रूप से कल्लू चौधरी के पक्के मकान का बरामदा और आंगन में बना पक्का निर्माण सहित साजिद, मोहम्मद चौधरी, नूरी मस्जिद का कच्चा-पक्का निर्माण तोड़ा गया। इस दौरान इशहाक के पक्के निर्माण को तोड़ने के दौरान उनके पुत्र ने इसका विरोध किया तब पुलिस ने उसे पकड़कर थाने में बैठा दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने में पक्षपात किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने डंडा फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। तालाब के किनारे बने मकानों की छतों और गलियों में तमाम लोग तमाशबीन बनकर खड़े हो गए। पुलिस ने तमाशबीनों को डंडा फटकार कर कई बार खदेड़ा। इस दौरान लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असरदारों को राहत देने का लगाया आरोप
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सुरेश शर्मा और प्रखंड मंत्री मनोज शर्मा ने अचानक दूसरी दिशा में अतिक्रमण हटाने पर नाराजगी जताते हुए असरदारों को न्यायालय के बहाने राहत देने का आरोप प्रशासन पर लगाया है। कहा कि कोर्ट से कोई भी स्टे प्राप्त नहीं है। महज बहस की तारीख लगी है। तालाब क्षेत्र का प्रमुख अतिक्रमण न हटाकर केवल रस्म अदायगी की गई है।
अतिक्रमण हटाने के लिए चार चरण सुविधानुसार प्रस्तावित कर लिए थे। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों की राय मशविरा से पश्चिम दिशा का अतिक्रमण हटाया गया है। आज पूर्व दिशा के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोप बेबुनियाद हैं। - सर्वेश कुशवाहा, ईओ नगर पालिका

तालाब के पूर्व दिशा से अतिक्रमण हटाना प्रस्तावित किया गया था लेकिन श्रवण कुमार आदि ने हाईकोर्ट में अपील की है। न्यायालय में अपील टेकअप हो गई है। उस पर मंगलवार को बहस की तारीख लगी है। इसी वजह से उस स्थान से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। - ज्ञानेंद्र नाथ, तहसीलदार तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed