फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment on the culvert caused dirty water to enter homes; crops were also submerged.

Shahjahanpur News: पुलिया पर अतिक्रमण से घरों में घुसा गंदा पानी, फसलें भी डूबीं

Mon, 28 Sep 2026 09:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on the culvert caused dirty water to enter homes; crops were also submerged.
बंडा गांव में नाले का गंदा पानी। संवाद
बड़े पाइप डालने पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवकली। बंडा गांंव में नाले की पुलिया के पास अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर पक्के मकान और दीवारें बना लिए जाने से नाले में पानी का बहाव रुक गया है। इस कारण गंदा पानी आसपास के घरों में घुसने के साथ ही कई गांवों में धान, गन्ना आदि फसलें भी डूब गई हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से पुलिया खोदकर वहां बड़े पाइप डालने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव के कार्तिकेय, कृपाल सिंह, मोहन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, भोलू सिंह, गिरीश सिंह आदि ने बताया कि गांव के पास से निकली भैंसी नदी तरेउना नाम से जानी जाती है। इसमें बारिश होने पर काफी पानी आ गया है। गांव में बनी नाले की पुलिया के पाइप छोटे होने से नाले के किनारे बसे धर्मापुर, पटनी, लालपुर, पिपरिया घासी और नभीची गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय सिंह के अनुसार बारिश का पानी घरों और खेतों से धीरे-धीरे निकल रहा है। ईओ के अनुसार अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed