फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employment and educational opportunities are being snatched away from the youth: Ajay Rai

युवाओं से छीने जा रहे रोजगार व शिक्षा के अवसर : अजय राय

Sun, 20 Sep 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Employment and educational opportunities are being snatched away from the youth: Ajay Rai
तिलहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को माला पहनाकर स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं से रोजगार और शिक्षा के अवसर छीने जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा और रोजगार के अवसर चाहता है, लेकिन सरकार की नीतियों से उसे पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


वह युवा नेता अरविंद राठौर की ओर से शनिवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित बाइपास चौराहे के पास साद उल्ला खां फार्म हाउस में संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राम मंदिर के नाम पर एकत्र किए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने किसानों को धान, गेहूं और गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने तथा गोवंशीय पशुओं से फसलों को नुकसान होने का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में सीतापुर के सांसद राकेश राठौर भी मौजूद रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, प्रधान अरविंद राठौर, रामदास राठौर, रंजीत राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed