फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees will not be able to leave headquarters

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कर्मचारी

Thu, 17 Mar 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Employees will not be able to leave headquarters
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में स्कूल शिक्षकों के साथ ही स्टाफ को भी लगाया है। किसी भी कर्मचारी को परीक्षाएं संपन्न होने तक मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इसको लेकर शिक्षा निदेशक की ओर से निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां चल रहीं है। परीक्षा को नकलविहीन व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विभागीय अधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। ये लोग परीक्षाओं के दौरान जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें परीक्षा केंद्रों तक तथा परीक्षा के बाद केंद्रों से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं अतिसंवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए।
विज्ञापन

इसलिए परीक्षाओं में ड्यूटी पर लगा कोई भी अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक या कर्मचारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर दुरुस्त करा लिए जाएं। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के साथ ही सीसीटीवी भी लगाए जाएं। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में इस बार दोनों ही कक्षाओं के 70720 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 38250 तथा इंटरमीडिएट के 32470 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed