फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees submitted a memorandum for the resolution of 18 point demands

Shahjahanpur News: कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Sep 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Employees submitted a memorandum for the resolution of 18 point demands
शाहजहांपुर में एआरएम को ज्ञापन देते सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: सं
शाहजहांपुर। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल ने एआरएम अरुण कुमार से मुलाकात कर 18 सूत्री मांगों को उठाया। संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर सहमति बनी है।
विज्ञापन

शाखाध्यक्ष विघ्नेश्वर शुक्ला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बस अड्डा परिसर में पीछे की तरफ स्थापित शिवंगल के ऊपर छाया का इंतजाम करने, कैश रूम सुबह छह से दस बजे तक खोलने, दिल्ली मार्ग की बसों की समय सारिणी निश्चित करने, बस स्टेशन कार्यशाला में पेयजल की समस्या का समाधान कराने, परिचालकों की ड्यूटी का शेड्यूल तैयार करने समेत कई मांगों को उठाया गया है।
विज्ञापन

एआरएम ने प्रत्येक बिंदु पर चर्चा करने के बाद समाधान का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में संयुक्त मंत्री अभिषेक दीक्षित, विनोद शुक्ला, अंजलि कुमार, अनूप कुमार मिश्रा, पवन तिवारी, विकास दीक्षित, विकेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed