फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees end hunger strike

Shahjahanpur News: कर्मचारियों ने समाप्त की भूख हड़ताल

Sat, 11 Nov 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Employees end hunger strike
अनशनकारियों को जूस पिलाते यूनिट हेड विवेकानंद। संवाद
शाहजहांपुर। द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल समाप्त कर दी। फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बन गई है। सिर्फ वारिस मुआवजे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इस संबंध में वित्तमंत्री की मौजूदगी में शनिवार को फिर से वार्ता होगी।
विज्ञापन

रौसरकोठी स्थित यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड ने बीते दिनों फैक्टरी में उत्पादन बंद कर दिया था। इसके बाद कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने का नोटिस जारी किया गया। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने पहले धरना और फिर अनशन शुरू कर दिया था। लगभग 40 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे थे। वित्त मंत्री के प्रयासों के चलते फैक्टरी के ऑल इंडिया एचआर हेड ग्लेन डिसूजा अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर पहुंचे थे। पहले दिन फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारी नेताओं की प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दो दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद शुक्रवार को फिर से दो दौर की वार्ता हुई, लेकिन इस बार भी हल नहीं हो सका। कर्मचारी वारिस प्रथा के तहत दस लाख रुपये एकमुश्त देने की मांग कर रहे हैं। फैक्टरी प्रबंधन के लोगों ने कहा कि वह अपने उच्चाधिकारियों से बात करके बताएंगे। दो दिन की वार्ता के बाद प्रशासन और फैक्टरी प्रबंधन से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद कर्मचारियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड यूनिट के रोजा यूनिट के हेड विवेकानंद, एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम, सहायक लेबर कमिश्नर नासिर खान, प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह फैक्टरी पहुंचे। यूनिट हेड विवेकानंद ने अनशन पर बैठे मजदूरों को जूस पिलाया। मजदूर यूनियन के नेता श्याम सिंह ने बताया कि वार्ता चलने तक हम सभी मजदूर प्रशासन के निर्देश का सम्मान करेंगे। यदि वार्ता विफल होती है तो फिर से आमरण अनशन प्रारंभ कर देंगे। यूनियन के पदाधिकारी चाहते हैं कि शनिवार को वार्ता वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed