फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees do not sit in Panchayat Bhawan

Shahjahanpur News: पंचायत भवन में नहीं बैठते कर्मचारी

Tue, 05 Nov 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Employees do not sit in Panchayat Bhawan
परौर। एक दशक पहले करीब 14 लाख रुपये की लागत से बना पंचायत भवन जनता के लिए सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। पंचायत भवन में कर्मचारियों के नहीं बैठने से ग्रामीणों को सरकार की मंशा के अनुरूप एक छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


देखरेख में बरती जा रही उदासीनता के कारण पंचायत भवन परिसर में आवारा पशु घूमने से गंदगी पसरी है। नियमानुसार पंचायत सचिव को गांव से संबंधित सभी सरकारी कार्य पंचायत भवन में बैठकर करने चाहिए। रोजगार सेवक, आशा, एएनएम आदि ग्राम स्तरीय कर्मचारी भी नियत दिवस पर पंचायत भवन में मौजूद रहने चाहिए, लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं जाता।
विज्ञापन


सरकारी बैठकें भी प्राथमिक स्कूल में होती हैं। ग्रामीणों को चिकित्सा, विकास, राजस्व, सहकारिता आदि विभागों की योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती। कई वर्ष से रंग-रोगन नहीं होने से पंचायत भवन की दीवारें जर्जर होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत भवन की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। पंचायत सचिव आदर्श कुमार ने बताया कि पंचायत भवन की नियमित साफ सफाई शुरू करा दी गई है। बाकी व्यवस्थाओं के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed