फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity system faltered due to storm, crisis from city to countryside

Shahjahanpur News: आंधी से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, शहर से देहात तक संकट

Thu, 25 May 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity system faltered due to storm, crisis from city to countryside
शाहजहांपुर में आंधी के दौरान तारों पर गिरा पेड़।
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में आंधी से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन बिजली नेटवर्क पटरी से उतर गया। शहर से लेकर देहात तक लाइनों में फाल्ट होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जमौर विद्युत उपकेंद्र के इकनौरा गांव में बिजली लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से 12 घंटे तक बिजली गुल रही है। इसके अलावा जंपर जलने से भी कई जगह आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 12:30 बजे तेज आंधी आने के बाद 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। तेज हवा से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन बिजली नेटवर्क लड़ाखड़ा गया। जमौर विद्युत उपकेंद्र से इकनौरा जाने वाली लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे तारों को सही कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

इसी तरह बरेली मोड़, आवास विकास कॉलोनी, साउथ सिटी में जंपर जलने और तार टूटने से बिजली गुल रही। इस दौरान लोग परेशान हो गए। इन्वर्टर भी डाउन हो गए। इससे लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। सुबह पांच बजे के आसपास सप्लाई बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ओवरलोडिंग से बंच लाइन जली, तार टूटे
इससे पहले मंगलवार शाम भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से लाइनें ओवरलोड हो गईं। बहादुरगंज की लकड़ी मंडी लाइन पर तार टूट गए। यहां बार-बार जंपर जलने की शिकायतें भी आ रही थीं। इसी तरह साउथ सिटी कॉलोनी में बंच लाइन भी जल गई। इसी तरह बरेली मोड़ पर नहर किनारे लाइन के जंपर जलने से कांशीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
------------
तार टूटकर गिरा, बड़ा हादसा होने से बचा
निगोही रोड उपकेंद्र की जर्जर लाइनों को बदलने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। मंगलवार शाम तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी निकलने लगीं। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच एक तार टूटकर गिर गया। लोगों ने बताया कि तारों को बदलवाने के लिए कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।
------------
जलालाबाद में बुरा हाल, 12 घंटे से ज्यादा रही बिजली गायब
जलालाबाद। चार दिनों से नगर में बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। बुधवार को रामताल रोड और जलालाबाद पुराने फीडर से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में 12 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गायब रही। विद्युत अधिकारी बिजली गुल होने का अलग-अलग कारण बताते रहे। चार-पांच दिनों से पांच से छह घंटे की कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग वैसे ही परेशान हैं। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे गुल हुई बिजली रात तक नहीं आई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।

इस मामले में एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि बिजलीघर में तकनीकी कमी के चलते सप्लाई बाधित है। दोपहर तक सही कर ली जाएगी। दोपहर को सप्लाई न आने पर रोस्टरिंग का बहाना कर दिया गया। एक अन्य विभागीय कर्मचारी केबल बॉक्स के तार जल जाने के कारण सप्लाई न आने की बात कहता रहा। नगर के दो तिहाई हिस्से में पूरे दिन बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों का बुरा हाल हो गया। वहीं एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात आई आंधी के दौरान नगर में कई जगह फाल्ट हो जाने के कारण यह समस्या खड़ी हो हुई है।

शाहजहांपुर में आंधी के दौरान तारों पर गिरा पेड़।

शाहजहांपुर में आंधी के दौरान तारों पर गिरा पेड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed