फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity supply remained closed for three hours in Church Colony

Shahjahanpur News: चर्च कॉलोनी में तीन घंटे तक बंद रही बिजली की आपूर्ति

Wed, 31 Jul 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained closed for three hours in Church Colony
शाहजहांपुर। रोजा की चर्च कॉलोनी को मंगलवार को तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं मिल सकी। बंच लाइन डाले जाने के चलते शटडाउन लिया गया। इसके चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे शटडाउन लेकर काम को शुरू कराया था। इससे चर्च कॉलोनी की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। कर्मियों ने बंच लाइन को डालकर कनेक्शन करने के उपरांत तीन बजे आपूर्ति को शुरू किया गया। बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर गोविंदगंज उपकेंद्र में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। कर्मियों के अनुसार, फाल्ट आने पर फीडर को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


-----------

ट्रांसफार्मर लगाने के लिए नहीं मिल रही जगह

-गोविंदगंज उपकेंद्र के बाडूजई अव्वल में गन्ना दफ्तर के पास लगे ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि की जाना है। इसी तरह मस्जिद के पास अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। ट्रांसफार्मर स्वीकृत होने के बावजूद जमीन नहीं मिलने से मामला अटक गया है। अवर अभियंता अंकित तिवारी ने कई स्थानों पर जगह को देखा। हर स्थान पर लोगों ने ट्रांसफार्मर रखने से मना कर दिया। मोहल्ले में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर रखे होने के चलते लोगों को रोजाना फाल्ट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फ्यूज जलने से तीन सौ घरों की आपूर्ति बाधित

रोजा। रौसरकोठी में लालबाग रोड पर रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन जलने से फ्यूज उड़ने से तीन सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते पूरी रात लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे।
सोमवार रात 11 बजे स्पार्किग होने से ट्रांसफार्मर के फ्यूज जल गए। इससे बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। लगातार चलने से इंवर्टर डाउन हो गए। सुबह कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एक लाइन को चला दिया। काफी प्रयास के बाद शाम साढ़े चार बजे फाल्ट को दूर कर सप्लाई शुरू कराई गई। इसी तरह आकांक्षा स्कूल के सामने रखे 25 केवी का ट्रांसफार्मर भी जल गया। संवाद

--------------

ट्रांसफार्मर में करंट उतरने के चलते बिजली गुल, नौ घंटे लोग परेशान
खुटार। भीषण गर्मी में मोहल्ला नारायनपुर और काट में ट्रांसफार्मर में करंट उतरने और बंच लाइन बदलने के चलते शडाउन लिया गया। इसके चलते नौ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।


फाल्ट आने के बाद पूर्वांह्न 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे दोनों मोहल्लों के करीब तीन सौ कनेक्शनधारक गर्मी में बेहाल हो गए। शाम पांच बजे तक बंच लाइन तो बदल गई लेकिन ट्रांसफार्मर की फॉल्ट ठीक नहीं हो सकी। जैसे विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। खंभे में लगा कनेक्शन बॉक्स जलने लगा। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। आपूर्ति को फिर से बंद कर दी गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed