फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity gave shock in summer, people from city to village were troubled

Shahjahanpur News: गर्मी में बिजली ने दिया झटका, शहर से लेकर गांव तक परेशान रहे लोग

Thu, 10 Apr 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity gave shock in summer, people from city to village were troubled
शाहजहांपुर। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बिजली ने झटका देना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे आठ सौ उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, परौर इलाके में 48 घंटे से आपूर्ति बाधित है, जिससे लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज वाले ट्रांसफॉर्मर पर जर्जर एलटी लाइन को बदलने का काम शुरू किया गया। सुबह दस बजे से झंडा वाली गली में पुराने लाइनों को हटाकर बंच लाइन डालने काम शुरू कराया गया। इस बीच करीब आठ सौ उपभोक्ता बिजली के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से एसी, फ्रिज, कूलर आदि ठप रहे। गर्मी होने के चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। दो बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को लालू पुजारी वाली गली में मंदिर के पास सुबह आठ से दो बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र, गोविंदगंज उपकेंद्र पर बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
परौर में 48 घंटे से नहीं आई लाइट
परौर। बिजली उपकेंद्र का कीलापुर फीडर की लाइन पुरानी एवं लंबी होने के कारण फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। 48 घंटे से बिजली ना आने के कारण लोग परेशान हैं। अधिकारियों की मानें तो लाइन में तकनीकी कमी के कारण बिजली सप्लाई ठप है। इसे सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली नहीं आने से उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि गेहूं की कटाई चलने की वजह से बिजली कट कर रहे हैं। लाइन में कुछ तकनीकी खराबी आने से बिजली व्यवस्था बाधित रही। राजीव सिंह चौहान, अवधेश कुमार सिंह, राजीव प्रजापति, रवि कुमार राणा, ओमकार मिश्रा ने बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से देने की मांग की है। संवाद
====
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed