फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electric buses parked only two days after the launch

अधूरा था चार्जिंग स्टेशन का काम, लोकार्पण के बाद खड़ी हो गईं इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electric buses parked only two days after the launch
शाहजहांपुर के ककरा इलेक्ट्रिक बसों की चाजिंग के लिए खोदी जा रही नीव। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आचार संहिता लगने से पहले अधूरी तैयारी के साथ इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण कर दिया गया। चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा न होने के कारण इलेक्ट्रिक बसें चार्ज नहीं हो पा रहीं। यही वजह है कि लोकार्पण के दूसरे ही दिन बसें ककरा स्थित स्टेशन पर डिस्चार्ज होकर खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार जनवरी की शाम को शाहजहांपुर समेत प्रदेश के सात जिलों में इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए ऑनलाइन लोकार्पण किया था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बसों को हरी झंडी दिखाई और भाजपाइयों के साथ बस में बैठकर शहर का भ्रमण भी किया। दूसरे दिन भी बसों को शहर में चलाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने इनका सफर भी किया, लेकिन दो दिन चलने बाद ये इलेक्ट्रिक बसें अब ककरा न्यू सिटी में नवनिर्मित चार्जिंग स्टेशन के परिसर में खड़ी हैं। इसका कारण बसों का डिस्चार्ज होना और उनको चार्ज करने की कोई व्यवस्था न हो पाना है। फिलहाल इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए प्वाइंट बनाने का काम ही चल रहा है। इसको तैयार होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। फिलहाल बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद नहीं है। अधूरे इंतजामों के बीच हुए लोकार्पण के बीच जो इलेक्ट्रिक बसें आई भी हैं, वे चार्जिंग का इंतजाम होने तक खड़ी करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन वाले दिन आई थीं पांच बसें, 25 चलनी हैं
शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना प्रस्तावित है। उद्घाटन वाले दिन पांच बसें एजेंसी से भेजी गईं, जबकि प्रथम चरण में आठ बसों के मिलने की बात कही जा रही थी। बताया जाता है कि प्रत्येक बस की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है। वातानुकूलित होने के साथ ही इनमें बैठने के लिए आरामदायक सीटों की व्यवस्था है।
45 से 50 मिनट में चार्ज होगी बस
चार्जिंग स्टेशन पर जो मशीन लगेगी, उससे बस को चार्ज किया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि 45 से 50 मिनट में बस पूरी चार्ज हो जाती है। एक बार चार्ज होने पर बस 120 किलोमीटर तक चलेगी।
बसों का पंजीकरण भी नहीं हुआ
जो इलेक्ट्रिक बसें आई हैं, उनका अभी एआरटीओ में पंजीकरण भी नहीं हुआ। कई औपचारिकताएं पूरा होना बाकी है।
इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग का इंतजाम अभी पूरा नहीं हो पाया है। चार्जिंग स्टेशन पर काफी काम शेष है और तमाम तकनीकी अव्यवस्थाएं हैं। जो चार्जिंग प्वाइंट बनने हैं, उनका निर्माण करवाया जा रहा। चार्जिंग मशीन की फिटिंग होनी है। यह काम तीन से चार दिनों में पूरा करा लिया जाएगा, जिसके बाद बसों की चार्जिंग और संचालन शुरू हो सकता है। - नवीन कुमार, प्रभारी, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन न्यू सिटी ककरा
नगर निगम का कार्य चार्जिंग बस स्टेशन का निर्माण, बिजली, पानी की व्यवस्था करवाना है, जिसे पूरा दिया गया है। चार्जिंग स्टेशन का संचालन और मेंटीनेंस का काम कार्यदायी संस्था के हाथ में है। जबकि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन परिवहन निगम को कराना है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुचारु कराने के लिए एआरएम को पत्र लिखेंगे। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

शाहजहांपुर को पांच इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। एक-दो दिन में तीन बसें और मिल जाएंगी। सिटी बस परमिट और रजिस्ट्रेशन की कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - एसके वर्मा, अपर क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बस डिपो

शाहजहांपुर के ककरा चाजिंग स्टेशन पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस । संवाद

शाहजहांपुर के ककरा चाजिंग स्टेशन पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed