शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई की ओर से विभिन्न ब्लॉक कमेटियों के रिक्त पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस बीच नए पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि निर्वाचन के लिए अरविंद शुक्ला, विक्रांत मिश्रा और शशांक शेखर को पर्यवेक्षक बनाया गया। जलालाबाद में जितेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष, संजीव अवस्थी मंत्री, विपिन द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र प्रताप कोषाध्यक्ष और अंकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
कांट में चेतन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। निगोही में जेमेंद्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। शेष कमेटी का गठन 30 सितंबर को बीआरसी निगोही में किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, जिला मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।