फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   elecition

निकाय चुनाव में बूथ की सुरक्षा संभालेंगे 2065 होमगार्ड

Fri, 17 Nov 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।  Updated Fri, 17 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
elecition
पंचायत उपचुनाव स्थगित
-शाहजहांपुर पुलिस ने बदायूं से भी मांगे 650 जवान, हरदोई जाएंगे 550 होमगार्ड 
विज्ञापन


निकाय चुनाव में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का जिम्मा होमगार्ड भी संभालेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने होमगार्ड महकमे से निकाय चुनाव के लिए जवान मांगे हैं। जिले के 207 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से 2065 होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए पड़ोसी जिला बदायूं से भी 600 होमगार्ड जवानों की मांग की गई है। 
जिले में कुल होमगार्ड जवानों की संख्या 1760 है। इनमें करीब 1500 जवान ही ऐसे हैं जो नियमित ड्यूटी करते हैं। जिले के कुल 207 मतदान केंद्रों पर 2065 होमगार्ड जवानों की तैनाती की जानी है। ऐसे में होमगार्ड विभाग ने बदायूं से 600 होमगार्ड जवान मांगे हैं। सूत्रों की मानें तो बदायूं से 24 नवंबर तक 600 होमगार्ड शाहजहांपुर पहुंच जाएंगे। वहां में पहले चरण में 22 नवंबर को मतदान होना है। इधर, हरदोई पुलिस ने शाहजहांपुर से 550 होमगार्ड जवानों की मांग की है। यहां भी पहले चरण में मतदान कराया जाना है। पहले चरण का मतदान कराने के लिए हरदोई जाने वाले ज्यादातर होमगार्ड जवानों को ड्यूटियां बांटी जा चुकी हैं। दूसरे चरण में 26 नवंबर को जिले में मतदान होना है। इसके लिए भी जवानों को ड्यूटियां बांटने का काम चालू हो गया है। होमगार्ड जवानों के लिए चुनाव ड्यूटी भत्ता अलग से दिया जाएगा। 
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए जिले में 2065 होमगार्ड जवानों की मांग की गई है। 600 जवान बदायूं से मिलेंगे। हमारे पास चुनाव ड्यूटी के लिए 1496 जवान उपलब्ध हैं। पहले चरण में 550 जवानों को हरदोई भी भेजा जाएगा। ड्यूटियां बांटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र प्रताप, जिला कमाडेंट होमगार्ड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed