{"_id":"6a8b37b1ee5298124a0f8760","slug":"elderly-woman-drowns-in-bahgul-river-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182547-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में बहगुल नदी में डूबी बुजुर्ग महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में बहगुल नदी में डूबी बुजुर्ग महिला
विज्ञापन
जमुना देवी का फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी हरिशरण की पत्नी जमुना देवी (60) रविवार अपराह्न संदिग्ध परिस्थिति में बहगुल नदी में डूब गईं। स्थानीय तैराकों के प्रयास के बाद भी वृद्धा का पता नहीं लगने पर उनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक जमुना देवी गांव के ही पास बहगुल नदी की ओर चली गईं। नदी के पास पहुंचने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी में घुस गईं और कुछ ही देर में वह डूबने लगीं। इस समय नदी पूरे उफान पर है। मामले की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय तैराकों ने उन्हें नदी में तलाश करना शुरू किया।
शाम तक उनका पता नहीं लगा। जमुना देवी के पांच बेटे हैं। जिनमें से चार की शादी हो चुकी है। वह चारों बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते है। घर में पति हरिशरण और छोटा बेटा बबलू है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि परिजनों से वार्ता हुई। महिला बिना बताए नदी की तरफ चली गई और किसी तरह डूब गई। तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।